देहरादून। सचिवालय में उच्च शिक्षा के प्रभारी सचिव अशोक कुमार का सोमवार को निधन हो गया है। अशोक कुमार लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले वह उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

अशोक कुमार 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले थे।