दिव्यांग व निर्धन बच्चे सबसे पहले करेंगे
वसंत के फूलों का दीदार-राज्यपाल

13 व 14 मार्च को आयोजित होगा वसन्तोत्सव-2021 – राज्यपाल ने दी मीडिया को जानकारी

अविकल उत्त्तराखण्ड

राजभवन देहरादून।

      राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि वसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शनी में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के लिए इस बार विशेष फैसला लिया गया है। उदघाटन से एक दिन पूर्व शुक्रवार 12 मार्च को दोपहर बाद गरीब, दिव्यांग एवं वंचित वर्ग के बच्चों के सहित अन्य बच्चों को विशेष रूप से प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया जायेगा। ये बच्चे इस पुष्प प्रदर्शनी के प्रथम दर्शक होंगे।

Governor baby rani maury

राजभवन में 13 -14 मार्च को आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी वसंतोत्सव में पुष्प उत्पादकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस वसन्तोत्सव में वृदांवन की फूलों की होली का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही माह अगस्त-सितम्बर, 2021 में सेब व लीची महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इससे स्थानीय फलोत्पादकों को प्रोत्साहन मिल सके।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ( Governor baby rani mauray )ने वसंतोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिये पुष्प रथ को भी रवाना किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजभवन में फूलों से शिवलिंग भी बनाया गया था, जिसका राज्यपाल श्रीमती मौर्य द्वारा पूजन अर्चन किया गया। पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन राज्यपाल श्रीमती मौर्य द्वारा 13 मार्च को प्रातः 9.30 बजे किया जायेगा। आम जन के लिये प्रदर्शनी दोनों दिन सायं 6 बजे तक खुली रहेगी।  14 मार्च को सायं 4 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह किया जायेगा।

Governor baby rani maury

उन्होंने बताया कि राजभवन में वसंत उत्सव की परम्परा 2003 से प्रारम्भ की गई। पुष्प प्रदर्शनी के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन अब एक बडे़ सांस्कृतिक व आर्थिक महोत्सव का रूप ले चुका है।

देहरादून के लोग हर साल बेसब्री से वसंत उत्सव का इंतजार करते हैं। राजभवन में आयोजित किया जाने वाला वसंत उत्सव, वर्तमान में देहरादून की पहचान बन चुका है। पिछले वर्ष कोविड-19 के कारण इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन नही कर पाये थे। परन्तु इस वर्ष सभी सावधानियों के साथ इसका आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

Governor baby rani maury

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल बृजेश संत, सचिव उद्यान हरबंश सिंह चुघ, अपर सचिव राज्यपाल  जितेन्द्र कुमार सोनकर, निदेशक उद्यान डॉ. एच.एस.वावेजा आदि

उपस्थित थे।Governor baby rani mauray

संतों पर बरसे फूल,pls clik

सीएम ने फूल बरसा संतों का लिया आशीर्वाद, आईआएस शैलेश बगौली बने सीएम सचिव

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *