महाराष्ट्र के गवर्नर कोश्यारी दून में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिले, सीएम त्रिवेंद्र मिले कोश्यारी से

देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शनिवार को दून पहुंचे। कोश्यारी ने उत्त्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को देर सांय महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने प्रदेश से सम्बन्धित विभिन्न सम सामयिक विषयों पर राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से चर्चा की।

इससे पूर्व, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार सायं राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से राजभवन देहरादून में शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *