अविकल उत्तराखंड
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा उत्तराखंड की मीडिया इंचार्ज नियुक्त की गईं पंखुड़ी पाठक का मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वागत हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष णेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उनका स्वागत किया।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंखुड़ी पाठक की नियुक्ति की गयी है। वे प्रदेश में कांग्रेस के मीडिया एवं संचार अभियान को अधिक रणनीतिक, प्रभावी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में कार्य करेंगी।

पंखुड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से जुड़े जनसरोकारों को तथ्यों के साथ जनता के सामने रखना तथा कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के एजेंडे को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भी उत्तराखंड मीडिया विभाग की ओर से
पंखुड़ी पाठक का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।



