सोनिया-राहुल के समर्थन में कांग्रेस ने सत्याग्रह के साथ पुतला दहन किया

कारगिल के शहीदों को किया नमन

27 जुलाई को भाजपा सरकार का पुतला दहन करेगी कांग्रेस

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी से ईडी की जारी पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन व सत्याग्रह किया। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा व रुद्रपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विरोध प्रदर्शन की बागडोर संभाली। साथ ही कांग्रेस ने कारगिल शहीदों को भी नमन किया। इसके अलावा भर्ती घोटाले व खनन के मुद्दे पर कांग्रेस ब्लाक स्तर पर 27 जुलाई को भाजपा सरकार का पुतला दहन करेगी ।

मंगलवार को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी एवं कांग्रेस के वरिश्ठ नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देहरादून के घण्टाधर में केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्षन किया।

दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में रूद्रपुर में केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों एवं संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग एवं कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय सोनिया गांधी जी के समर्थन में कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह किया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रुद्रपुर में कांग्रेस का सत्याग्रह

इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर लगातार कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। करन माहरा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शान्तिपूर्ण प्रदर्षन किया जा रहा था, परन्तु केन्द्र सरकार ने अपनी दमनकारी प्रवृति के चलते विद्वेष की भावना से उन्हेें गिरफ्तार किया है जोकि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छी परिपाटी नही है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरे देष में कांग्रेसजन अपनी अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध मेें षान्तिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह कर अपना विरोध जता रहे हैं उसी क्रम में दिल्ली के अन्दर जिस तरह से हमारे नेता राहुल गांधी समेत वरिश्ठजनों को गिरफ्तार किया गया है वह बहुत ही निंदनीय है।

पुतला दहन के दौरान उत्तरखण्ड कांग्रेस के वरिश्ठ उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोषी, सूर्यकान्त धस्माना,विजय सारस्वत, पूर्व विधायक राजकुमार, आयेन्द्र षर्मा, लालचन्द षर्मा, नवीन जोषी, राजेन्द्र षाह, राजीव महर्शि, गरिमा महरा दसौनी, जयन्त रमोला, सुजाता पॉल, गौरव चौधरी, संजय किषोर, अश्वनी बहुगुणा, सुशील राठी, जसविन्दर गोगी, रोविन त्यागी, दिने कौषल, मोहन काला, नवनीत सती, षोभाराम आदि उपस्थित थे।

देहरादून में कांग्रेस ने किया पुतला दहन

27 जुलाई को भाजपा सरकार का पुतला दहन करेगी कांग्रेस


कांग्रेस पार्टी राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वीपीडीओ एवं अन्य पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में 15-15 लाख रूपये लेकर पेपर बेचने के खुलासे, राज्य के खनन विभाग में हो रहे अवैध खनन तथा घोटाले, सहकारिता विभाग तथा शिक्षा विभाग में हो रहे भर्ती घोटालों के विरोध में 27 जुलाई, 2022 को प्रदेश के सभी ब्लाक/नगर मुख्यालयों पर उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी।


प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि ब्लाक/नगर मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम और षौर्य गाथा की प्रषंसा करते हुए कहा कि भारतीय सेना विष्व की सर्वोपरि सेना है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने कभी भी अपने सिद्वान्तों के खिलाफ समझौता नही किया।

उन्होंने कहा कारगिल यु़द्व के वीर यौद्वा कर्नल गुरप्रीत सिंह की बहादुरी भी युवाओं में नया जोश भरती है। ऑपरेषन विजय के बाद गनहिल की चोटी पर तिरंगा लहराकर देष का मान बढ़ाया। मैं उनके इस साहस को सैल्यूट करता हॅू।


कांग्रेस सैनिक विभाग के अध्यक्ष कै0 बलवीर सिंह रावत , ले0 कर्नल एस0पी0 र्मा, कर्नल मोहन सिह, मेजर हरि सिंह चौधरी,सुबेदार एम0एस0 नेगी, सु0मे0 सी0 एम0 भट्ट, सु0मे0 एस0एस0नेगी, सु0मे0 कृपाल सिंह नेगी, सु0 लक्ष्मण सिह, ह0 बलवीर सिह पंवार, ह0 प्रीतम सिंह सजवाण, कै0 आर0ए0षर्मा, सु0 रणवीर सिह चौधरी, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे

Pls clik

दून में डेढ़ करोड़ की कर चोरी के दो मामले पकड़े, जांच जारी

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *