उत्त्तराखण्ड व गांधी परिवार के बीच कुर्बानी का रिश्ता-राहुल

राहुल गांधी ने देहरादून की विजय सम्मान रैली के जरिये चुनाव का फूंका बिगुल

1971 भारत पाक युद्ध के वीर सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया

कार्यक्रम स्थल पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में इंदिरा गांधी की भूमिका से जुड़ी वीडियो फ़िल्म भी दिखाई गई।

जिस इंदिरा गांधी ने 32 गोली खाई उनका बांग्लादेश युद्ध के दिल्ली में हो रहे कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में नाम नहीं

अविकल उत्त्तराखण्ड

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देहरादून की विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश को बांटा जा रहा है। कमजोर किया जा रहा। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। तीन बिल पर किसान एकजुट हुए तो पीएम माफी मांगने के बाद बिल वापस लिए। भाजपा सरकार 700 किसानों को शहीद नहीं मानती। जब सभी एकजुट हुए तभी पीएम ने माफी मांगी।

उन्होंने कहा कि जनता का पैसा दो तीन पूंजीपतियों की जेब में जाता है और वो मोदी की मार्केटिंग करते हैं।

गंगा में पीएम मोदी के स्नान पर भी कटाक्ष किये। कहा कि सिर्फ एक ही व्यक्ति स्नान करता है। राजनाथ व योगी को स्नान की परमिशन नहीं दी। इस पर जनता ने काफी तालियां बजायी।

जबसे दिल्ली में भाजपा सरकार नही हटती। युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता।

कहा कि, गलतफहमी में मत रहिए कि हिंदुस्तान मजबूत हो रहा है। जनता बिना डरे काम करे व बोले तब देश मजबूत होता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्त्तराखण्ड से अपने बचपन की यादें भी साझा की। दून स्कूल में बिताए दिन व मिले प्यार को भी याद किया।

संबोधन की शुरुआत में जनरल बिपिन को याद किया। 31 अक्टूबर याद आया जब दादी शहीद हुए। 21 मई को मेरे पिता इस देश के लिए शहीद हुए। कुर्बानी का रिश्ता है हमारा व उत्त्तराखण्ड का। वही कुर्बानी मेरे परिवार ने दी। जिन्होंने अपना खून खोया है वो इस रिश्ते को बखूबी समझेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि पिता को खोना, भाई को खोना उत्त्तराखण्ड के लोग जानते हैं। जिस व्यक्ति ने ऐसी कुर्बानी नहीं दी। वे यह बात कभी नहीं समझ सकते।

राहुल गांधी ने कहा कि मेरी दादी को जब 32 गोली लगी तो यह सूचना उन्हें स्कूल में मिली। ऐसे ही उत्त्तराखण्ड के सैन्य परिजनों को उनके पिता ,भाई व पुत्र के शहीद होने की सूचना मिलती हैं।

उन्होंने कहा कि उत्त्तराखण्ड ने हिंदुस्तान को सबसे ज्यादा खून दिया और देता रहेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार नही मिलता। छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। पलायन,महंगाई व रोजगार उत्त्तराखण्ड की प्रमुख समस्या है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि 1971 के बांग्लादेश की जंग में 13 दिन में पाक ने अपना सिर झुका दिया। अमेरिका ने अफगानिस्तान में 20 साल लगा दिए। उन्होंने बांग्लादेश की मुक्ति से जुड़ें प्रसंग को विस्तार से बताया। कहा कि, हिंदुस्तान के हर व्यक्ति ने एक साथ मिलकर पाक को हराया था। लाखों परिवारों ने घर का सोना सरकार को दिया।

कहा कि एकजुट है तो कोई शक्ति भारत का विरोध नही कर सकती। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने नोटबन्दी, GST, बड़े लोगों का टैक्स माफ कर पूंजीपतियों को लाभ दिया। कांग्रेस के राज में अर्थव्यवस्था मजबूत थी तभी पाक को हराया।

विजय संकल्प रैली स्थल पर दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत का कट आउट भी सुर्खियों में रहा
1971 की जंग में उत्त्तराखण्ड के 250 सैनिक शहीद हुए। कई घायल हुए। अभूतपूर्व सर्जिकल स्ट्राइक इंदिरा जी के नेतृत्व से ही हो पाया। केदार त्रासदी में राहुल गांधी उत्त्तराखण्ड आये और आंसू पोंछे। लोग हमारी बनाई गुफाओं में योग करने आ रहे हैं। कांग्रेस ने तीर्थ पुरोहितों की जंग लड़ी। सत्ता की आंखों में आंखे डालकर राहुल गांधी लोकतंत्र बचा रहे हैं।महिला सशक्तिकरण की योजना भाजपा ने बन्द कर दी। राज्य को स्वावलंबी बनाएंगे। उत्तराखण्डियत को जिंदा रखेंगे।
राहुल गांधी देश को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे। गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों व पुरोहितों की लड़ाई लड़ी। देवस्थानाम एक्ट रद्द करना पड़ा सरकार को। सैन्य परिवारों को नमन किया।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गांधी परिवार का देहटाडून से खास लगाव रहा है। किसान, युवा हताश है।बेरोजगारों का दमन किया जा रहा है। महंगाई व भ्र्ष्टाचार चरम पर है। खनन,भू व शराब माफिया सरकार चला रहे हैं।

चुनाव प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि 1971 के युद्ध के विजेताओं के सम्मान में यह विजय सम्मान रैली का आयोजन किया है। प्रदेश की जनता का उत्साह बता रहा है कि बदलाव की यह क्रांति देश को संदेश देगी। कांग्रेस ने उद्योगों की स्थापना की।भाजपा ने भारी बहुमत के बावजूद जनता को कोई राहत नही दी। कोविड में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई थी।

सभी कांग्रेस नेताओं ने विजय संकल्प रैली में 1971 के युद्ध में भारत की जीत का विस्तार से वर्णन किया। भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापस आये यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा की हार को कोई नहीं रोक सकता।

पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्त्तराखण्ड के वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सैनिक को इंदिरा परिवार ने बहुत सम्मान दिया।जनरल बीसी जोशी को भी याद किया।

उप नेता करण माहरा ने कहा कि सैन्य अफसर महावीर चक्र विजेता हनूत के देहरादून आश्रम को भाजपा ने ध्वस्त किया। चीन से देश को खतरा है। यह बात 8 साल पहले राहुल गांधी ने 8 साल पहले चीन के खतरे से आगाह कर दिया था।

विधायक काजी निजामुददीन ने रोजगार व खनन पर भाजपा पर कड़े प्रहार किए। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल आदि ने संबोधित किया।

रैली का संचालन प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी धर्माणी व प्रकाश जोशी ने किया। तीर्थ पुरोहितों ने राहुल का सम्मान किया।

Pls clik

विदेशी भाषा के साथ देश की भाषाओं को प्रोत्साहित करें विवि-राज्यपाल

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *