पटेल ने रियासतों को एक किया, माफिया तंत्र के खिलाफ लड़ना है-त्रिवेंद्र

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया। आजादी के बाद उन्होंने मजबूत इच्छा शक्ति से देश की रियासतों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। 

Sardaar patel

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने पुलिस लाईन देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। जो माफिया तंत्र अवैध रूप से प्रदेश के अन्दर घुसने का प्रयास करते हैं, चाहे नशा माफिया हो, खनन माफिया हो, वन माफिया हो इनके खिलाफ एक होकर हमें लड़ना है। राज्य सरकार माफिया तंत्र से मुक्ति के लिए संकल्पबद्ध है।

Sardaar patel

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका रही और अनेक रियासतों का विलय कर उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। सरदार पटेल की जन्म जयन्ती के उपलक्ष में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 21 से 31 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किये।

मुख्यमंत्री ने पोखरी थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना चयनित होने पर ट्राॅफी एवं एक लाख रूपये का चेक देकर सम्मानित किया। पुलिस के अधिकारियों को अग्निशमन के क्षेत्र में विशिष्ट पदक तथा सेवा पदक, उत्कृष्ट विवेचना एवं उत्कृष्ट अनावरण के पदकों से सम्मानित किया।

Total Hits/users- 24,13,432

TOTAL PAGEVIEWS- 60,05,099

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *