सेक्स स्कैंडल- कोर्ट के आदेश पर भाजपा विधायक पर दुराचार का मुकदमा दर्ज

ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप। राठौर ने कहा कि मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश

एक महीने पहले आरोप लगाने वाली महिला समेत चार लोग ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल जा चुके हैं

चुनावी साल में भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी भी ऐसे ही दुराचार के मामले में फंसे है

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि इससे भाजपा के चरित्र का भंडाफोड़ हो गया है।

अविकल उत्त्तराखण्ड

हरिद्वार। सेक्स स्कैंडल में फंसे द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी के बाद बहादराबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला समेत पांच लोग एक माह माह पहले विधायक राठौर से फिरौती मांगने के आरोप में जेल भी गए थे।


महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में विधायक से मिलने गई थीं। इसी दौरान विधायक ने उसे अपने झांसे में लेकर उसके साथ दुराचार किया है। कोर्ट के आदेश पर बहादराबाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


उल्लेखनीय है कि विधायक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला उसका पति, दो कथित पत्रकार और एक अन्य व्यक्ति एक माह पूर्व विधायक राठौर से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के आरोप में जेल भी गए थे।


इस संबंध में संपर्क करने पर विधायक राठौर ने कहा कि कुछ लोग लंबे समय से उनकी छवि को खराब करने की कोशिश में लगे हैं। इन लोगो ने कोर्ट को गुमराह कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में सब साफ हो जाएगा।

चुनावी साल में इस नये सेक्स स्कैंडल के सामने आने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।

कांग्रेस हुई मुखर

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली भाजपा के राज में महिलाओं का खुला उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने mla राठौर को भाजपा से निलंबित करने की भी मांग की है।

द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी भी फंसे हैं दुराचार के मामले में

गौरतलब है कि बीते अगस्त माह में एक महिला ने द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी पर अपनी बेटी के पिता होने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस जांच के बाद अब डीएनए जांच की कार्रवाई होनी है। पुलिस जांच में विधस्यक व उस महिला के कई स्थानों में साथ रहने की पुष्टि हो चुकी है। देहरादून कोर्ट के ही आदेश पर mla नेगी पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

Pls clik

लैंसडौन में आवारा कुत्तों की मौत पर मेनका गांधी की सेना भवन में दस्तक

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *