वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए, तीलू रौतेली पुरस्कार की घोषणा

सीएम ने किया ट्वीट

वंदना कटारिया समेत 22 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। ओलंपियन वंदना कटारिया समेत विभिन्न सेक्टर में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार कें लिये चुना गया है। 4 अगस्त को महिला सशक्तिकरण एवम बाल विकास विभाग की बैठक में तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए नामों का चयन किया गया। विभिन्न जिलों की 22 महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा  हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। 

शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों!

Pls clik- इंजीनियर क्यों हुआ suspend

ब्रेकिंग- क्यों हुआ अधिशासी अभियंता निलंबित, देखें ताजा आदेश

आईएएस की जिम्मेदारी में बदलाव सीएम आफिस में कार्य विभाजन

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *