पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ा, ईंट पर बढ़ी जीएसटी

मानदेय बढ़ाकर किया 500 रूपया प्रतिदिन

मुख्यमंत्री ने चुनाव से पूर्व किया एक और वायदा किया पूरा

विभिन्न श्रेणियों के सफाई कर्मियों के मानदेय में की एकरूपता

6000 से अधिक पर्यावरण मित्रों को मिलेगा लाभ

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत तैनात सभी सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है। मानदेय बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 6000 पर्यावरण मित्रों को मिलेगा। इसके लिए सरकार को 4038.12 लाख का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पर्यावरण मित्रों में खुशी की लहर है।


5 जनवरी 2022 को सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को सफाई कर्मचारियों की तमाम समस्याओं से अवगत करवाया था। उस समय मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 रुपया प्रतिदिन करने की घोषणा की थी। अब जबकि भाजपा की सरकार दुबारा सत्ता में आई है तो मुख्यमंत्री धामी ने अपनी इस घोषणा के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

बताते चलें कि शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में कुल 6051 पर्यावरण मित्र (संविदा व दैनिक सफाई कर्मचारी 975, मौहल्ला स्वच्छाता समिति सफाई कमचारी 2854 और आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी 2222) तैनात हैं। इनमें से संविदा व दैनिक सफाई कर्मचारी को अब तक 350 रुपया, मौहल्ला स्वच्छाता समिति सफाई कमचारियों को 275 रुपया और आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को 350 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय मिलता था। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इन सभी के मानदेय में एकरूपता लाते हुए सभी का मानदेय 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है।

ईंट पर बढ़ी GST

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। बीती 31 मार्च को सरकार ने GST के सन्दर्भ में चार नोटिफिकेशन जारी किये गए । यह अधिसूचना 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी हो गयी। 17 सितम्बर 2021 को इस बाबत निर्णय लिया गया था।

  1. ईंट विनिर्माताओं के लिए Composition Levy समाप्त कर दी गयी है। ट्रेडर को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी जिसमें उन्हें 75 लाख तक की टर्न ओवर पर 1% Composition Levy देनी होगी।
  2. ईंटो पर 5% की दर के बजाय 12% GST देय होगा। ईंट निर्माता जिन्हें कम्पोजिशन का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा एवं ऐसे ट्रेडर्स जो Composition Levy का विकल्प नहीं लेते हैं वह दो प्रकार से कर अदा कर सकते हैं:

i. 12% GST with ITC, अथवा

ii. 6% GST without ITC

  1. ईंट निर्माता जो 31 मार्च, 2022 तक Composition Levy में थे उन्हें Opt out Application CMP 03 फार्म भर कर Portal पर अपलोड करना होगा। ऐसे करदाता / ईंट निर्माता जो 01 अप्रैल, 2022 से 12% GST अदा करने का विकल्प चुनते हैं, 30 दिनों के अन्दर ITC-01 फाइल करके 31 मार्च, 2022 के अन्तिम स्टॉक के ITC का दावा कर सकते हैं।

Pls clik

डॉ निधि उनियाल से माफी मांगे सचिव पंकज पांडेय ,नहीं तो …

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *