पुलिसकर्मी अब और अधिक उत्साह से काम करेंगे, सीएम धामी ने किया ट्वीट

पुलिस के जवानों को प्रोन्नति के अवसर मिलेंगे

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्जर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने ग्रेड पे की समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया है। इससे 5200 से अधिक जवानों को लाभ होगा। उनके प्रोत्साहन के तौर पर सरकार ने यह प्रयास किया है। अब पुलिस के जवान और अधिक ऊर्जा व उत्साह के साथ काम करेंगे।

रविवार की रात जारी ट्वीट में सीएम धामी ने कहा कि पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का समाधान निकालते हुए जवानों को समय से प्रोन्नति देने हेतु हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने और एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए हैं।महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा।

इसके बाद हमारे उन्होंने और अधिक ऊर्जा के साथ काम करें। हमारी पुलिस मित्र पुलिस के तौर पर पूरे देश में जानी जाती है। हम उनका हर समय सहयोग करने को तैयार हैं। सभी समन्वय के साथ काम करेंगे।

देखें ट्वीट

हमारे पुलिस के जवान पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हैं और हमें पूरा विश्वास है कि इस निर्णय से जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही अधिक संख्या में पुलिस विवेचना की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

सीएम धामी के इस फैसले के बाद ग्रेड पे को लेकर आंदोलित पुलिसकर्मियों के परिजनों को राहत मिलने की उम्मीद है। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि इस निर्णय के बाद पुलिस बल में सकारात्मक संदेश गया है। जबकि प्रदेश भाजपाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का कहना है कि सीएम धामी ने पुलिसकर्मियों के प्रति गहरी संवेदनशीलता प्रकट करते हुए एक और चुनावी वादा पूरा किया है।

Pls clik- सीएम धामी के ग्रेड पे से जुड़े फैसले की खबर

संगठन ने सीएम के फैसले को साहसिक बताया और डीजीपी ने जताया आभार

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *