सीएम धामी बोले, थैंक यू योगी जी, उत्तराखंड रोडवेज को मिले 100 करोड़

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसम्पत्तियों के बंटवारे से जुड़े एक अहम मामले को सुलझा लिया गया है। योगी सरकार ने परिवहन निगम के अवशेष 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखंड को दे दी। दोनों राज्यों के बीच रोडवेज निगम के सौ करोड़ का मसला लम्बे समय से अटका हुआ था।

विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में सीएम योगी व धामी के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में परिसम्पत्ति विवाद से जुड़े कई मामलों पर सहमति बनी थी। इसी कड़ी में उत्तराखंड रोडवेज निगम की अवशेष 100 करोड़ की धनराशि भी हस्तांतरित होनी थी। cm yogi aaditynath

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य आस्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ है। इससे उत्तराखण्ड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

distribution of assets between up and uttarakhand, yogi government provided hundred crores to uttarakhand roadways

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *