उत्तराखंड की नारी शक्ति तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित

राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को किया सम्मानित

देहरादून

             राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 12 महिलाओं और किशोरियों को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा आंगनवाड़ी के क्षेत्र में 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सम्मान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री  रेखा आर्या भी उपस्थित रहीं।

राज्यपाल ने शशि जोशी,दीपा आर्य,मीना तिवाड़ी,मंजू बाला, नलिनी गुसाईं, प्रियंका प्रजापति,विद्या मर्तोलिया,सावित्री देवी, दुर्गा खड़ायत, गीता रावत, लता नौटियाल और प्रेमा विश्वास को तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किया। टिहरी जिले से एक ही प्रविष्टि आने पर चयन निरस्त किया गया।

             राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि की नारी शक्ति में वह क्षमता है कि वह अपने दृढ़ निश्चय से हरसंभव चुनौती से निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में महिलाओं को ईश्वर का अलग ही वरदान मिला है। वे अपने जज्बे और क्षमता से बदलाव की क्रांति लाने में सक्षम हैं। राज्यपाल ने कहा कि हमारे परिवार में सबसे ताकतवर, सशक्त व क्षमतवान सदस्य हमारी महिलाएं हैं।

              उन्होंने महिलाओं से कहा कि उत्तराखण्ड की धरती पर जन्म लेने वाली वीरांगना तीलू रौतेली से सीख लेते हुए अपने आप को सशक्त करें। राज्यपाल ने कहा कि तीलू रौतेली के शौर्य और बलिदान की भावना हमें प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली जैसी अनेक वीरांगनाएं पैदा हुईं हैं, उन सभी के महान कार्यों को हमें जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

                कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि नारी शक्ति के अमूल्य योगदान से राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आगंनवाड़ी कार्यकत्रियों को अहम योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय विधायक खजान दास ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

               इस अवसर पर सचिव एवं निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरि चंद्र सेमवाल के अलावा विभागीय अधिकारी, पुरस्कृत एवं सम्मानित होने वाली महिलाएं उपस्थित रहीं।

                कार्यक्रम में 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार प्रदान किया गया। (सूची संलग्न)

आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्‍कार

1 अल्‍मोड़ा

बाल विकास परियोजना धौला देवी—आंगबाड़ी केंद्र पाली–सुश्री सुनीता कोहली
बाल विकास परियोजना ताड़ीखेत—आंगबाड़ी केंद्र रायस्‍टेट–सुश्री कुसुम बिष्‍ट
बाल विकास परियोजना ताकुला——आंगबाड़ी केंद्र सुनोली 3——सुश्री जानकी
बाल विकास परियोजना हवालबाग—-आंगबाड़ी केंद्र बरसीमी लोधिया–सुश्री कमला नेगी

2 बागेश्‍वर

बाल विकास परियोजना गरुड़—आंगनबाड़ी केंद्र शिको-सुश्री हेमा सती

  1. चमोली

बाल विकास परियोजना गैरसैंण—आंगनबाड़ी केंद्र भंडारी खोड़—सुश्री भागा देवी
बाल विकास परियोजना कर्णप्रयाग—आंगनबाड़ी केंद्र कुक्‍डई– सुश्री शोभा
बाल विकास परियोजना पोखरी—आंगनबाड़ी केंद्र भिकोना—-सुश्री अभिलाषा देवी

  1. चम्‍पावत

बाल विकास परियोजना चम्‍पावत–आंगनबाड़ी केंद्र चौकुनी बोरा—सुश्री अनिता रावत

  1. देहरादून

बाल विकास परियोजना डोईवाला—–आंगनबाड़ी केंद्र बागी—सुश्री अर्चना राणा
बाल विकास परियोजना विकासनगर—-आंगनबाड़ी केंद्र केदारावाला 3 —सुश्री सरोज सुयाल
बाल विकास परियोजना कालसी—आंगनबाड़ी केंद्र टिपाऊ—सुश्री फिर्तना शर्मा

  1. हरिद्वार

बाल विकास परियोजना रुड़की- आंगनबाड़ी केंद्र बेलड़ा 2— सुश्री सीमा रानी
बाल विकास परियोजना लक्‍सर–आंगनबाड़ी केंद्र डुंगरपुर—सुश्री कमलेश धीमान
बाल विकास परियोजना बहादराबाद 2—आंगनबाड़ी केंद्र गाड़ोवाली—सुश्री रचना
बाल विकास परियोजना भगवानपुर—-आंगनबाड़ी केंद्र सिखरोड़ा 2—सुश्री उमेश कुमारी

  1. नैनीताल 

बाल विकास परियोजना हल्‍द्वानी शहर—आंगनबाड़ी केंद्र सुभाषनगर-4—-सुश्री ज्‍योति रावत
बाल विकास परियोजना हल्‍द्वानी ग्रामीण—आंगनबाड़ी केंद्र गुनीपुन जीवांद—सुश्री अंजू सागर
बाल विकास परियोजना धारी—-आंगनबाड़ी केंद्र सलियाकोट तल्‍ला— सुश्री गीता नयाल
[07/08, 10:06 pm] Sushil Rawat: आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्‍कार

सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी (अल्मोड़ा)

हेमा सती (बागेश्वर)

भागा देवी, शोभा व अभिलाषा (चमोली)

Pls clik

सीएम ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी बधाई, गड़करी ने कई प्रस्तावों को दी मंजूरी

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *