अंडरग्राउंड होंगी पेयजल ब बिजली की लाइन। ग्रेनाइट-बेसाल्ट स्टोन व वुड वर्क से संवरेगी बाजारों की सूरत
अविकल उत्त्तराखण्ड
पौड़ी।
पर्यटन के लिहाज से नयार घाटी वैली, कंडोलिया पार्क के निर्माण के बाद अब पौड़ी की सड़कों व बाजार को हेरिटेज लुक दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी एक योजना बनाई है। योजना के तहत पौड़ी की माल रोड, अपर बाजार व धारा रोड की शक्ल बदलने की तैयारी है। ग्रेनाइट व बेसाल्ट स्टोन से बनने वाली हेरिटेज स्ट्रीट मार्किट में स्थानीय स्थापत्य कला के दर्शन होंगे।
![Uttarakhand tourism pauri](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/11/img-20201123-wa01626646207697163790097.jpg)
हेरिटेज स्ट्रीट मार्किट के निर्माण में इन बाजारों में खुले में मौजूद वाटर सप्लाई लाइन और बिजली के तार अंडरग्राउंड किये जायेंगे।
. इस पुनर्निर्माण में वुड वर्क, स्टोन व स्ट्रीट लाइट की केमिस्ट्री से हेरिटेज सड़क को एक नई शक्ल दी जाएगी। हेरिटेज मार्किट के नये स्वरूप में गढ़वाल की परंपरा, संस्कृति व पहाड़ी शैली का तालमेल होगा।
![Uttarakhand tourism pauri](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/11/img-20201123-wa01642172876215476755657.jpg)
डीएम धीराज गर्ब्याल का कहना है कि कंडोलिया पार्क का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। इस पार्क के लोकार्पण के बाद पौड़ी के अपर बाजार, धारा व माल रोड को हेरिटेज स्ट्रीट मार्केट में तब्दील करने की योजना पर काम शुरू होगा।
![Uttarakhand tourism pauri](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/11/img-20201123-wa01663956961640605275171.jpg)
उन्होंने बताया कि इस बाबत सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से पूरी कार्ययोजना पर मंथन जारी है। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा के अनुरुप कंडोलिया पार्क के बाद चरणबद्ध रूप में मॉल रोड ,अपर बाज़ार और धारा रोड को एक हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में परिणित करेंगे और पौड़ी को पर्यटन के मानचित्र में एक विशेष स्थान दिलाएँगे ।
![Uttarakhand tourism pauri](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/11/img-20201123-wa01655055816883700376073.jpg)
पौड़ी से हिमालय की विशाल रेंज दिखने के अलावा आस पास कई अन्य दर्शनीय स्थल हैं लेकिन पर्यटन के लिहाज से पौड़ी के हिस्से अभी तक सन्नाटा ही आया है। बीते कुछ समय से इस इलाके के इस सूखे व सन्नाटे को तोड़ने की कोशिश हो रही है। सरकार की कार्ययोजना के सही अमलीजामा से ही पौड़ी के पर्यटन की तस्वीर संवर सकती है।
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245