याद आये इंद्रमणि इंद्रमणि बडोनी व वीर गढ़वाली

अविकल उत्त्तराखण्ड


देहरादून
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य , विधानसभाध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, सीएम त्रिवेंद्र व उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों ने
राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के आन्दोलन में स्व. बडोनी जी का योगदान कभी भुलाया नही जा सकता है।

वह उत्तराखण्ड के सच्चे हितैषी थे। राज्य की कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का श्रेय भी स्व. बडोनी को जाता है। स्व. बडोनी को उनके त्याग एव बलिदान के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा।

दूसरी ओर, उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन के प्रणेता पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती विधान सभा भवन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बडोनी जी के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर विधायक सहदेव पुंडीर, विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक धन सिंह नेगी, शक्ति लाल शाह उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  उत्तराखण्ड आंदोलन को नेतृत्व प्रदान कर स्व.बडोनी ने राज्य निर्माण के लिये मजबूत आधार तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी संकल्पनाओं एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे गढ़वाली सभ्यता व संस्कृति के अनन्य प्रेमी थे। उनका विचार था कि आदमी को अपनी संस्कृति एवं परंपरा को नहीं छोड़ना चाहिए। उसे हमेशा ऐसा भोजन एवं वस्त्र ग्रहण करना चाहिए जो उसे हर परिस्थिति में प्राप्त हो सकें।
बडोनी जी कुशल वक्ता थे।बगैर किसी लाग लपेट के सीधी सादी बोली में अपनी बात कहने का उनका ढंग बहुत ही सरल था। गंभीर और गूढ़ विषयों पर उनकी पकड़ थी। उत्तराखंड के चप्पे-चप्पे के बारे में उन्हें जानकारी थी।हम सबको स्व.बडोनी जी के सपनों के अनुरूप राज्य का विकास करने हेतु अपना अहम योगदान देना होगा, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वीर गढ़वाली का आजादी आंदोलन में बड़ा योगदान

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। देश की आजादी के आंदोलन में उनका अग्रणी योगदान रहा है।


वीर चन्द्र सिंह ‘‘गढ़वाली‘‘ को पेशावर कांड का महानायक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की उन्होंने आन्दोलनरत निहत्थी जनता  पर गोली न चलाने का आदेश देकर महान देशभक्ति का परिचय दिया था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आन्दोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताया है और कहा कि यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ के बताये मार्ग का अनुकरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *