जनता की उमीदों पर सौ प्रतिशत खरी है सरकार : त्रिवेंद्र

जनता की उमीदों पर सौ प्रतिशत खरी है सरकार : त्रिवेंद्र

  • मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में वर्चुअली किया प्रति भाग
    देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर राज्य सरकार सौ प्रतिशित खरी उतरी है। चुनाव में जो वादे किए थे उन पर वह खर¢ उतरे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने का जो संकल्प लिया था उस पर पूरी ताकत के साथ काम किया जा रहा है। उन्हाने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने क¢ लिए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अवसर उपलब्ध कराए जा रहा हैं।

  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिवस पर राज्यमंत्री राजपाल सिंह रावत और भाजपा के बालावाला मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्यमंत्री ने कार्यकम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कोविड से बचाव के नियमों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। आप सभी अपना ध्यान रखें। अपने वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हमने जो वादे किए थे हम उन पर खरे उतरे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने का जो हमने संकल्प लिया था उस पर पूरी ताकत के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने के लिए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में कई ग्रोथ सेंटरों में महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं। ग्रोथ सेंटर में बेहतर कार्य करने वाली लोहाघाट की महिलाओं का सीएम ने उदाहरण दिया तो पहाड़ी रसोई के जरिए पचास लोगों को रोजगार देने वाली पूजा तोमर की भी बात कही। वहीं प्रदेश की उर्गम घाटी में संचालित महिला समूह का भी मुख्यमंत्री ने जिक्र किया। कहा कि लीसा और प्लास्टिक के बेहतर उपयोग पर भी काम हो रहा है। सरकार का लक्ष्य शहर से लेकर दूरस्थ गांवों का भी विकास करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां बहनों का आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना जरूरी है। सरकार ने स्वामित्व योजना के जरिए महिलाओें को पति की सम्पत्ति में सहभागी बनाया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस कनेक्शन देकर महिलाओं के सिर से लकड़ी की गठरी हटा दी है। हमने प्रदेश में महिलाओं की सिर से घास की गठरी हटाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं।
    इससे पूर्व रायपुर गुजरा¢ंवाली चैक से 500 से अधिक बाइक सवारा¢ं ने बाइक रैली निकाली। रैली में उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ धनसिंरावत ने मुख्यमंत्री का प्रतिनिधितव किया। रैली में धनरासिंह रावत , राजपाल सिंह रावत आदि शामिल रहे।
    इस अवसर पर हवन पूजन किया गया और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की पुस्तक का मुख्यमंत्री के विशेष कार्यधिकारी धीरद्र सिंह पंवार द्वारा विमोचन किया।

  • कार्यक्रम को डा धन सिंह, नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, राज्यमंत्री शिवप्रसाद मंमगाई, करण वोहरा, ाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक राज पंवार, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सविता पंवार, भाजपा मानगर अध्यक्ष सीताराम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *