ले.जनरल एमसी बधानी ने थामा कांग्रेस का हाथ


रविवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

अविकल उत्तराखण्ड

देहराूदन। रिटायर्ड ले. जनरल एमसी बधानी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। बेहतर उम्मीदवारों का तवत झेल रही कांग्रेस के लिए यह खबर सुकून देने वाली मानी जा रही है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि ले.जनरल बधानी एवं उनके सहयोगियों के कांग्रेस में जुडने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

Congress uttarakhand

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *