स्थानीय जनता ने सीएम का आभार जताया
मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल शुरू हुई कार्रवाई
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। भारी वर्षा के चलते मंगलवार की सुबह नंदा की चौकी स्थित पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड 12 घण्टे में ठीक कर दी गयी। और शाम को पुल पर वाहन चलने लगे।
गौरतलब है कि घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभालते हुए तत्काल अधिकारियों को मौके पर राहत एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए थे।
देखें वीडियो
इसके बाद लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए लगातार अभियान चलाया और मात्र 12 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर मार्ग को पुनः सुचारु रूप से आवागमन के लिए खोल दिया।
मार्ग खुलते ही स्थानीय लोगों को राहत मिली तथा आवश्यक सेवाओं का संचालन भी सामान्य हो गया। एक एम्बुलेंस भी बिना किसी बाधा के मरीज को अस्पताल पहुंचाने में सफल रही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आपदा की स्थिति में राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुल, एप्रोच रोड एवं संबंधित निर्माण कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार से स्पष्टीकरण तलब करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लोनिवि सचिव पंकज पांडे ने तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
12 घंटे में मार्ग को पुनः चालू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली। और जनता ने सीएम का आभार जताया। जल्द मरम्मत होने से देहरादून का हिमाचल से सम्पर्क पुनः बहाल हो गया।
Pls clik-क्षतिग्रस्त पुल व मंत्री से सम्बंधित खबर
टोंस नदी पुल के एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने पर सरकार सख्त
दून की टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड ध्वस्त
मंत्री गणेश जोशी को विशेष सतर्कता कोर्ट ने किया तलब



