चुनावी जंग- पहाड़ के बाद अब मैदान में ताल ठोकेगी कांग्रेस

देहरादून जिले की आठ विधानसभा में चलेगी कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा

अविकल थपलियाल

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के बाद कांग्रेस पार्टी अब मैदानी क्षेत्र की विधानसभाओं में ताल ठोकने जा रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की नीतियों के खिलाफ दून की आठ विधानसभाओं में चार दिन तक जनसभाएं करेगी।
उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने देहरादून जनपद की आठ विधानसभा सीटों पर “परिवर्तन संकल्प यात्रा” का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी 2 अगस्त से 5 अगस्त तक देहरादून जनपद की सभी आठ विधानसभा सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालकर चुनावी माहौल बनाने और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेगी।

पार्टी इस यात्रा के माध्यम से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और सत्ता परिवर्तन के संदेश को मतदाताओं तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है। यह यात्रा कांग्रेस के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा का संयोजन प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह कर रहे हैं।
यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक दल के नेता करण माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत तथा उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में शामिल होंगे।
अलग-अलग चरणों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के साथ जिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस कमेटियां कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।
कांग्रेस नेता हरक सिंह ने कहा कि पर्वतीय जिलों में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता का बहुत समर्थन मिला। इस बार मतदाताओं ने परिवर्तन का मन बना लिया है।
गौरतलब है कि 2027 की शुरुआत में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच रहने की उम्मीद है। परिवर्तन संकल्प यात्रा के जरिए कांग्रेस कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर भाजपा पर प्रहार करेगी।

परिवर्तन संकल्प यात्रा का कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *