गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित होंगे अधिकारी व कर्मी

एडीजी ( कानून व्यवस्था) वी मुरुगेशन समेत अन्य अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुने गए

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखण्ड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इनमें एडीजी ( कानून व्यवस्था) वी मुरुगेशन को चुना गया है। आईपीएस मुरुगेशन विभाग के मुख्य प्रवक्ता भी हैं।

इसके अलावा एएसपी राकेश चन्द्र देवली, डीएसपीश्याम दत्त नौटियाल, डीएसपी पंकज गैरोला,सब इंस्पेक्टर गिरिबर सिंह रावत व हेड कांस्टेबल अमीर चंद को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के पुलिसपदक से सम्मानित किया जाएगा।

उप निरीक्षक गिरिबर सिंह रावत

गिरबर सिंह रावत (उप निरीक्षक उत्तराखंड पुलिस) को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

गिरबर सिंह रावत मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम भैसवाड़ा, पट्टी कण्डारसयुं तहसील चाकीसैण, विधानसभा श्रीनगर के रहने वाले हैं। वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून में तैनात हैं।

पूर्व में उनको उनकी कार्यकुशलता व कर्मठता के लिए 02 बार सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व उत्कृष्ट कार्य हेतु उत्कृष्ट सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जा चुका है।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *