अग्निशमन सेवाएं, होम गार्ड, और नागरिक सुरक्षा कर्मियों को मिला राष्ट्रपति पदक

अविकल उत्तराखण्ड



देहरादून। गणतंत्र दिवस 2023 पर अग्निशमन सेवाएं, होम गार्ड, और नागरिक सुरक्षा कर्मियों को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है।



उत्तराखंड से फायर स्टेशन सेकेंड आॅफिसर शदेवेंद्र सिंह और प्रताप सिंह राणा को, लिडिंग फायरमैन श्याम सिंह, दिनेश चंद्र पाठक और लक्ष्मण सिंह नेगी को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया।



डिप्टी कमांडेंट जनरल  अमिताभ श्रीवास्तव और राजीव बलूनी को, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (एचजी) गोविंद सिंह खाती और पलाटून कमांडर (एचजी) श्री राजपाल सिंह राणा को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया।



प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षकों के कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ वीरता पदक और मेधावी सेवा पदक प्रदान किए जाते हैं। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर 47 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक 07 कर्मियों को दिया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 38 कर्मियों को उनकी सेवाओं के विशिष्ट और मेधावी रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर 55 कर्मियों को होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है।


उत्तराखंड से विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा पदकविशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा पदक डिप्टी कमांडेंट जनरलए एचजी और सीडी श्री अमिताभ श्रीवास्तव और श्री राजीव बलूनी को प्रदान किया गया। इसी श्रेणी में सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा पदक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (एचजी) श्री गोविंद सिंह खाती और पलाटून कमांडर (एचजी) श्री राजपाल सिंह राणा को प्रदान किया गया।   

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *