“बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया”, बंशीधर भगत की सफाई

मोदी-धामी के दीर्घ अवधि तक करें नेतृत्व

बैठक में नहीं उठाएंगे मुद्दे तो कहां उठाएंगे

विवाद के बीच विधायक का बैकफुट पर

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने जल जीवन मिशन योजना पर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बाद सफाई दी। और कहा कि उनके बयान को “तोड़ा-मरोड़ा” कर पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया है। भगत ने सीएम धामी की जमकर तारीफ भी की। और कहा कि वे दिन रात मेहनत कर रहे हैं।


वीडियो संदेश में बंशीधर भगत ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद खड़ा करना नहीं था, बल्कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास रखते हैं और कामना करते हैं कि दोनों लंबे समय तक देश और प्रदेश की सेवा करते रहें।

देखें नया वीडियो

https://youtu.be/m7FYYTmdAGo?si=V9_H6aCn3ljdzoYA

भाजपा विधायक ने कहा कि वे जिला योजना की बैठक में मुद्दे नहीं उठाएंगे तो कहां उठाएंगे।
राजनीतिक दृष्टि से इस बयान को एक तरह के “डैमेज कंट्रोल” के रूप में भी देखा जा रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता के बयान के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने हमले तेज कर दिए थे।
नतीजतन ,रविवार की रात भगत ने लगभग तीन मिनट का बयान जारी कर सफाई दी।
जिला योजना की बैठक में विधायक भगत ने जल जीवन मिशन योजना को लेकर खुदी सड़कों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को ताकीद किया था।

Pls clik

…,तो सिर्फ ‘मोदी-मोदी’ से नहीं चलेगा काम-बंशीधर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण-सीएम

स्वामी परमानन्द गिरि महाराज की संन्यास जयंती पर संत समागम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *