यूटीईटी प्रथम एवं द्वितीय परीक्षा-2026 का परीक्षाफल जारी
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने वेनू अग्रहरी ढिंगरा को उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नामित किया है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।
संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किए जाने संबंधी पूर्व में जारी आदेश संख्या-24959/2022, दिनांक 21 फरवरी 2025 तथा 24 फरवरी 2025 को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि नवनियुक्त अध्यक्ष को मंत्रिपरिषद विभाग के 25 अप्रैल 2025 के कार्यालय ज्ञाप में उल्लिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन सुविधाओं पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग वहन करेगा।
अध्यक्ष के कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों और सेवा अवधि के संबंध में संबंधित प्रशासकीय विभाग अलग से आदेश जारी करेगा। वेनू अग्रहरी ढिंगरा देहरादून की निवासी हैं।
यूटीईटी प्रथम एवं द्वितीय परीक्षा-2026 का परीक्षाफल जारी
रामनगर। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम एवं द्वितीय-2026 का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौडियाल ने बताया कि दोनों परीक्षाएं 27 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थीं। परीक्षाफल परिषद की वेबसाइट www.uktet.com और www.ubse.uk.gov.in के DEPARTMENTAL EXAM/UTET टैब पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड अथवा अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि दर्ज कर परीक्षाफल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन पत्र में दर्ज विवरण का ही उपयोग करना होगा।
परिषद ने प्रत्यावेदनों के निस्तारण के बाद यूटीईटी प्रथम एवं द्वितीय की अंतिम उत्तर कुंजी (फाइनल आंसर-की) भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।




