सहज – सरल भाजपा नेता भास्कर नैथानी का निधन

अविकल उत्त्तराखण्ड

भाजपा नेता भास्कर नैथानी का शुक्रवार की सुबह 6 बजे देहरादून में निधन हो गया। बुधवार की सांय उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। वह चाय बनाते समय किचन में ही गिर गए थे। सीएमआई अस्पताल में डॉक्टर कुड़ियाल ने उनका आपरेशन किया था। लेकिन तमाम कोशिशों के बाबजूद 58 वर्षीय भास्कर नैथानी को बचाया नहीं जा सका।

संघ प्रचारक रहे भास्कर नैथानी उत्त्तराखण्ड भाजपा में संगठन मंत्री के पद पर रहे। पूर्व दायित्वधारी भास्कर नैथानी हाल ही में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी चुने गए। बेहद सहज, सरल स्वभाव के भास्कर नैथानी ने बतौर संघ कार्यकर्ता मथुरा,कन्नौज आदि स्थानों पर भी कार्य किया।

उनकी पत्नी ममता नैथानी ने कुछ दिन पूर्व ही नरेंद्रनागर डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। भास्कर नैथानी के निधन पर पार्टी नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *