कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, बदलते माहौल के साथ करें कदमताल- अजय कुमार

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून 5 अक्टूबर
  बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है जिन्हें आज के  बदलते माहौल में स्वंय को सक्रिय रखते हुए काम करना है। इसीलिए संगठन ने निर्णय लिया है की मंडल स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे ।

Uttarakhand bhajpa

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने सोमवार को धर्मपुर चौक स्थित शिव मंदिर हॉल में महानगर के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि पहले लोकसभा विधानसभा एवं जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते थे । लेकिन अब  निर्णय लिया है कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करने के लिए मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएं।  ऐसा पहली बार  किया जा रहा है।

Uttarakhand bhajpa

उन्होंने प्रत्येक मंडल में एक सुझाव पेटी रखने को कहा जिसमें कार्यकर्ता अपनी बात  रखें और जिसे खोलने का अधिकार केवल प्रदेश स्तर से चयनित पदाधिकारियों को होगा।

प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला ने कहा कि मंडल स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग होने से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता से प्रदेश नेतृत्व का संवाद होगा।
महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट   ने भाजपा कार्यकर्ताओं को  राष्ट्र निर्माण का योद्धा बताया।

महानगर प्रशिक्षण प्रमुख रविंद्र कटारिया ने भविष्य में आयोजित किए जाने वाली मंडल प्रशिक्षण वर्ग की संरचना के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण वर्ग का संचालन महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी रतन चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

प्रशिक्षण वर्ग में   विनय गोयल, वीरेंद्र बिष्ट, अभिमन्यु कुमार सचिन गुप्ता भगवत प्रसाद मकवाना चौधरी,अजीत सिंह, खेम सिंह पाल, ओमवीर सिंह राघव,हरीश डोरा, महेश्वर बहुगुणा, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, विनोद शर्मा, डॉक्टर उदय पुंडीर, रूद्रेश शर्मा,  राजीव उनियाल,  करुण दत्ता,लच्छू गुप्ता, मुकेश सिंघल, सुभाष बालियान, श्रीमती विनोद उनियाल, अर्चना  बागड़ी, श्रीमती ब्रजलेस गुप्ता, उर्मिला भट्ट सहित सभी  मंडल अध्यक्ष  विधानसभा पालक संयोजक सह संयोजक विषय प्रमुख उपस्थित रहे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *