पीड़िता के 164 के बयान के बाद भाजपा विधायक पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
27 सितम्बर की देर रात फेसबुक के जरिये अपने बीमार होने का हवाला दिया
24 सितम्बर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कुछ सड़कों का टेंडर कराने का अनुरोध किया
अविकल उत्त्तराखण्ड
देहरादून। अपनी ही विधानसभा क्षेत्र की एक महिला से बलात्कार और उसके बच्ची का पिता होने के आरोपों से घिरे द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी गुड़गांव के आरटेमिस अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर यह जानकारी दी। यही नहीं, विधायक ने मुख्यमत्री को लिखा एक पत्र भी अपने फेसबुक अकाउंट पर जारी किया है। पत्र में कोरोना महामारी के कारण लंबित उनकी विधानसभा क्षेत्र के कुछ मोटर मार्गों के टेंडर कराने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है। अपने लेटर हेड में विधायक महेश नेगी ने कोष्ठक में राष्ट्रीय चैंपियन भी लिखा है। इधर, पीड़िता के 164 के बयान व पुलिस के स्थलीय निरीक्षण के बाद भाजपा विधायक महेश नेगी की गिरफ्तारी पर भी तलवार लटक रही है।
![Sex scandal uttarakhand](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/09/img_20200814_1933372405562004051528525-1024x877.jpg)
द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी पर उनकी ही विधानसभा क्षेत्र की महिला ने 5 सितम्बर को बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि विधायक नेगी ने नेपाल, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, देहरादून, मसूरी और हल्द्वानी में डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला, विधायक नेगी को अपनी बच्ची का पिता बताकर दोनों का डीएनए मैच करवाने की मांग कर रही है।
![Sex scandal uttarakhand](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/09/img-20200928-wa00118313574302738464471-576x1024.jpg)
महिला की तहरीर पर नेहरू काॅलोनी थाना पुलिस में विधायक के खिलाफ बलात्कार की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के 164 के बयान भी करा दिए हैं। पुलिस टीम इन दिनों तथ्यों की जांच में जुटी है। शनिवार को पुलिस टीम पीड़िता को विधायक हास्टल और मसूरी स्थित मधुबन होटल लेकर गई थी।
![Sex scandal uttarakhand](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/09/img-20200928-wa0010953501500760346662.jpg)
मधुबन होटल के रजिस्टर में एक दिसंबर 2018 को दोनों के रूम नंबर. 204 में रुकने की पुष्टि हुई। रजिस्टर में दोनों के हस्ताक्षर भी मिले। अब जांच टीम पीड़िता को उन स्थानों पर भी लेकर जाएगी, जहां-जहां विधायक महेश नेगी पीड़िता को लेकर गए थे।
![Sex scandal uttarakhand](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/09/img_20200912_1415478932993193340593536.jpg)
इधर, लंबे समय बाद रविवार को विधायक महेश नेगी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट जारी जानकारी दी कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते गुड़गांव के आरटेनिस अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच, जांच टीम पीड़िता के साथ एक बार फिर देहरादून विधायक निवास के फ्लैट नंबर 62 का ताला खुलवायेगी। पीड़िता का कहना है कि विधायक महेश नेगी ने फ्लैट में उसके साथ दुष्कर्म किया।
Sex scandal uttarakhand, plss clik
मसूरी का मधुबन होटल- रूम नंबर 204 में विधायक महेश नेगी व पीड़िता ने बितायी रात
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245