पूर्व विधायक स्वर्गीय बृजमोहन कोटवाल, स्वर्गीय नारायण सिंह भैंसोङा को सदन में श्रद्धांजलि , कांग्रेस विधायक धरने पर
अविकल उत्त्तराखण्ड
उत्त्तराखण्ड विधानसभा का एकदिवसीय सत्र की शुरुआत में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।दूसरी ओर, कृषि विधेयकों के विरोध में ट्रैक्टर से विधानसभा की ओर बढ़ रहे कांग्रेस विधायकों की पुलिस से तीखी नोक झोंक हो गयी। कोविड के कारण प्रश्नकाल नही हुआ।
![Uttarakhand assembly](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/09/img_20200923_1119316917357093797220471-1024x610.jpg)
विधायक ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन पुलिस ने बैरीकेडिंग पर रोक लिया। विरोधस्वरूप कॉंग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, काजी निजामुददीन, मनोज रावत सड़क पर धरने पर बैठ गए। बाद में सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने चले गए।
![Uttarakhand assembly](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/09/img-20200923-wa00174153994587553797828-1024x682.jpg)
सुबह 11 बजे सदन की शुरुआत में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी, पूर्व विधायक स्वर्गीय बृजमोहन कोटवाल और स्वर्गीय नारायण सिंह भैंसोङा को सदन में श्रद्धांजलि दी गई ।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पहले विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह चौहान से उनके कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।
![Uttarakhand assembly](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/09/img_20200923_1119403997901784288630575-1024x820.jpg)
![Uttarakhand assembly](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/09/img_20200923_1119181369370539850155778-807x1024.jpg)
विधानसभा में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मुकेश कोली, भरत चौधरी, सुरेन्द्र सिंह जीना, महेन्द्र भट्ट, प्रणव चैम्पियन, रामसिंह कैङा , प्रीतम सिंह चौहान, प्रीतम सिंह पवांर, शममता राकेश, काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत , इत्यादि सदन में मौजूद रहे।
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245