..15 अगस्त को बच्चों को संविधान पढ़ाएंगे चिकित्सक सेल्फी भी लेंगे

देहरादून के कोरोनेशन और गांधी अस्पताल के चिकित्सक खाली समय में संविधान पढ़ेंगे। चिकित्सकों ने 15 अगस्त के दिन बच्चों के साथ संविधान पढ़ने और पढ़ाने का फैसला लिया है।

इसके अलावा संविधान पठन पाठन की सेल्फी भी लगाएंगे। वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर बिष्ट का कहना है कि पॉजिटिव मुहिम के तहत यह कार्यक्रम तय किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई को डॉक्टर बिष्ट ने उत्पीड़न के खिलाफ स्वस्थ्याग्रह किया था। इसके बाद चिकित्सकों के बीच काफी लेटरबाजी हुई।

महिला चिकित्सकों के सीएमओ के खिलाफ लिखित में शिकायत करने से देहरादून के सरकारी अस्पताल जंग के अखाड़े बन गए है।

इस बीच, 15 अगस्त को बच्चों को संविधान पढ़ाने की डॉक्टरों की यह नई मुहिम हैरानी के साथ खुशी का सबब भी बन रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *