कथाक्रम सम्मान वरिष्ठ पत्रकार व लेखक नवीन जोशी को

लखनऊ से शैलेन्द्र सागर

वर्ष 2020 का आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान वरिष्ठ कथाकार नवीन जोशी को दिया जाएगा। लगभग38 साल तक हिंदुस्तान, नवभारत टाईम्स, जागरण, स्वतंत्र भारत व भास्कर जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में विभिन्न पदों पर काम करने के साथ उनकी साहित्य साधना भी जारी रही।

पत्रकार-लेखक नवीन जोशी ने सम्मान समिति, पाठकों व मित्रों का आभार जताया

जोशी उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे लोग और उनके छीजते जीवन को हिंदी कथा साहित्य में स्थान देने वाले अप्रतिम कथाकार हैं। चिपको आंदोलन पर केंद्रित उनका उपन्यास दावानल एक विशिष्ट एवं अद्वितीय कृति है।

अभी हाल में प्रकाशित उनका दूसरा उपन्यास टिकटशुदा रुक्का एक युवक के त्रासद बचपन , जिजीविषा और सपनों की उड़ान का संवेदनशील आख्यान है। उनके 2 कहानी संग्रह व लेख, संस्मरण आदि पर 4 अन्य पुस्तकें प्रकाशित हैं। लखनऊ निवासी नवीन जोशी का संपर्क नम्बर 9793702888 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *