उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दस मरीजों की मृत्यु, 278 नए मरीज

शुक्रवार को आये covid-19 बुलेटिन में राज्य के दून, हल्द्वानी व एम्स अस्पतालों में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु का भयावह समाचार सामने आया है।

गुरुवार की रात 9.30 बजे आये एक और हेल्थ बुलेटिन में मौतों का आंकड़ा 102 तक पहुंच गया था।

मौत के आंकड़े तो चौंकाने वाले हैँ ही लेकिन शुक्रवार को नए मरीज भी 278 तक पहुंच गए। कुल मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह संख्या 8801 तक पहुंच गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तराखंड में 9498 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

एम्स, ऋषिकेश में भी शुक्रवार को 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हुई । कुछ दिन पूर्व एम्स के गेट से एक मरीज को लौटा दिया गया था। भर्ती नही किया गया। जिसकी बाद में मृत्यु हो गयी थी। इस मामले में भी एम्स की संवेदनशीलता पर उंगली उठी थी।

हालांकि, उक्त मरीज कोरोना पॉजिटिव नही था। लेकिन एम्स से पहले उस मरीज को नरेन्द्रनागर, फकोट अस्पताल में भी इलाज नही मिल पाया था। इस मामले को लेकर भी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Total Hits/users- 20,13,432

TOTAL PAGEVIEWS- 53,05,099

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *