कांग्रेस नेता व पत्नी का विवाद थाने की चौखट पर, कनखल में पत्नी ने मचाया हंगामा

अविकल उत्त्तराखण्ड

कनखल, हरिद्वार।
हरिद्वार के कनखल में कांग्रेस नेता की पत्नी ने पुराने पारिवारिक विवाद में जमकर हंगामा काटा। नेता पत्नी सपना श्री का कहना है कि उनके पति एक 17 साल की लड़की को लंबे समय से फ्लैट में रखे हुए हैं। जब वो फ्लैट में पहुंची तो पति और दो सौतेले लड़कों ने उसके साथ मारपीट कर लड़की को भगा दिया। सपना श्री ने कनखल थाने में तहरीर भी दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम का कनखल के वैष्णव अपार्टमेंट में फ्लैट है। सपना श्री उनकी दूसरी पत्नी है। दोनों आजकल अलग अलग रह रहे है।

पारिवारिक विवाद के इस मसले पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कनखल के फ्लैट के बाहर सपना श्री ने वीडियो बनवाते हुए पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ बहुत कुछ कहा।

सपना श्री ने कहा कि पुरुषोत्तम शर्मा जिस लड़की को बेटी बना कर रख रहे है। फिर बेटी को क्यों अचानक भगा दिया। हालांकि, वीडियो में फ्लैट के अंदर कांग्रेस नेता , उनका पुत्र व सपना श्री दिखाई दे रही है। लेकिन जिस लड़की की बात हो रही वह दिखाई नही दी।

बहरहाल, पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला राजनीतिक हलकों में काफी गरमाया हुआ है। कांग्रेस नेता और सपना श्री दोनों की दूसरी शादी है। इस बाबत कनखल थाने में तहरीर भी दी गयी है। पुराने पारिवारिक विवाद को देखते हुए पुलिस व राजनीतिक नेता मामले में बहुत दिलचस्पी लेते नहीं दिखे।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता स्वंय अपने दो पुत्रों के साथ रह रहे हैं। और पति पत्नी का विवाद काफी दिनों से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *