हल्द्वानी में प्रापर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी ने जहर खाकर जान दी
रविवार दिन में रामनगर रोड पर सरगम सिनेमा हाल के पीछे कालोनी में हुआ है सनसनीखेज वाकया
आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता, पुलिस ने शव कब्जे में लिए
अविकल उत्तराखण्ड
हल्द्वानी। पत्नी के जहर खाने के बाद पति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
हल्द्वानी में एक प्रापर्टी डीलर की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी।मिलने के बाद प्रापर्टी डीलर ने अपने लाइसैंसी रिवाल्वार से खुद को गोली से उड़ा लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच हुआ है।

रविवार को यह सनसनीखेज वाकया रामनगर रोड पर सरगम सिनेमा हाल के पीछे कालोनी में हुआ। पुलिस के अनुसार यहां प्रापर्टी डीलर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव अपनी पत्नी दीपा 40 वर्ष के साथ रहते थे। रविवार दिन में चंद्रप्रकाश शहर में गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी दीपा अकेली थीं। इसी दौरान दीपा ने जहर खा लिया। चंद्रप्रकाश जब घर लौटे तो घर में पत्नी का शव देखकर उन्होंने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गई। पुलिस ने दोनों शवों का कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि श्रीवास्तव पूर्व में शिव सेना की स्थानीय इकाई के पदाधिकारी भी रह चुके हैं।