काश ! फिल्मी पर्दे पर भी गूंजते महेंद्र कपूर के गढ़वाली गाने


ब्योली फिल्म के लिए महेंद्र कपूर ने गाए थे दो गाने, फिल्म बन न पाई


अविकल उत्तराखंड/विपिन बनियाल


-स्वर्गीय महेंद्र कपूर की आवाज में आपको एक पुराना गाना याद होगा। डोली चलकर दुल्हन ससुराल चली। दुल्हन की विदाई का यह गीत एक अलग तरह का रंग बिखेर जाता है। हिंदी फिल्म डोली के इस गीत को फिल्मी पर्दे पर जिसने देखा, उसने महेंद्र कपूर के गायिकी के अंदाज को पसंद किया। मगर उत्तराखंडी सिनेमा की इस तरह की खुशकिस्मती नहीं रही। ब्योली यानी दुल्हन फिल्म के लिए महेंद्र कपूर ने गढ़वाली में दोगाने रिकार्ड कराए थे, मगर फिल्म ही नहीं बन पाई। यदि ब्योली फिल्म बनती, तो महेंद्र कपूर की आवाज में इन गढ़वाली गानों का आनंद ही कुछ और होता। फिर भी, इस बात पर इत्मीनान किया जा सकता है कि उत्तराखंडी संगीत के साथ महेंद्र कपूूर की आवाज का नाता रहा है।


दरअसल, वर्ष 1983 में पाराशर गौड़ की जग्वाल फिल्म से उत्तराखंडी सिनेमा का आगाज हुआ, तो उत्तराखंडी फिल्मों के निर्माण के लिए उत्साही लोगों की सक्रियता भी बढ़ गई। इन्हीं स्थितियों के बीच, गढ़वाली फिल्म ब्योली के लिए काम शुरू हुआ। धीरज नेगी ने इसके लिए पहल की। ब्योली फिल्म निर्माण के पहले चरण में सबसे पहले गाने रिकार्ड कराए गए। संगीत की जिम्मेदारी सुरेंद्र कोहली को दी गई, जो कि पंजाबी फिल्मों के जाने-माने संगीतकार थे। महेंद्र कपूर साहब की आवाज में दो गाने रिकार्ड कराए गए। एक बेटी मैत्यूडा की और दूसरा जन करल्या उनी भुगल्या।


इस फिल्म में महेंद्र कपूर साहब के अलावा हेमलता और अनुराधा पौडवाल जैसी बॉलीवुड गायिकाओं की आवाज में भी गाने रिकार्ड कराए गए। नरेंद्र सिंह नेगी और चंद सिंह राही ने भी इस फिल्म के गीतों के लिए आवाज दी।

देखें वीडियो


ब्योली फिल्म का सबसे अहम गाना बेटी मैतुडा की माना जा सकता है, जिसका अर्थ बेटी मायके से जुड़ा है। महेंद्र कपूर की आवाज वाला यह गाना ब्योली फिल्म का प्रतिनिधि गाना माना जा सकता है। हेमलता ने इस फिल्म के लिए जो गीत गाया है, उसके बोल हैं-किले मेरा स्वामिल, जबकि अनुराधा पौडवाल की आवाज में जो गीत रिकार्ड किया गया, वह प्रकृति की खूबसूरती पर केंद्रित रहा।

इस गीत के बोल हैं-डाली बोटी हैरी भेरी हवई गिन। नरेंद्र सिंह नेगी के स्वर में मेरी बांद प्यारी गीत रिकार्ड किया गया। फिल्म के लिए एक गीत ऐसा भी तैयार किया गया, जिसे नरेंद्र सिंह नेगी और चंद्र सिंह राही ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाया। महेंद्र कपूर की आवाज वाला जनि करल्या गीत सच्चाई और नैतिकता का संदेश देने वाला है। जानेे माने लोेक गायक नरेंद्र सिंह नेगी बताते हैं कि इस फिल्म में गाने के लिए उन्होंने और बाकी कलाकारों ने ऑडिशन दिया था। इस फिल्म के गानों के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए आप यू ट्यूब चैनल धुन पहाड़ की देख सकते हैं।

पत्रकार-लेखक विपिन बनियाल

Pls clik

फिल्म घरजवैं के जय बद्री केदार गाने में वाचस्पति ड्यूंडी ने घोली मिठास

उभरते स्वर- उत्तराखंडी संगीत में बह रही-हवा सर सर

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *