अगस्त क्रांति पर उत्तराखंड में खूब लहराया तिरंगा

भाजपा व कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में निकाली तिरंगा यात्रा.जोशोखरोश के साथ लिया हिस्सा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। अगस्त क्रांति दिवस पर पूरे उत्तराखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए तिरंगा यात्राएं निकाली गई। भाजपा की ओर से सीएम ने कमान संभाली तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में ब्लाक स्तर तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्राएं निकाल अमर सेनानियों को याद किया।

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गांधी पार्क व आईटी पार्क में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में हिस्सा लेते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ लगे इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ,खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एस.एस.पी श दलीप सिंह कुंवर, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने रुद्रप्रयाग, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हल्द्वानी, पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार, प्रीतम सिंह ने चकराता व गणेश गोदियाल ने ऋषिकेश में भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा निकाली।

प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा

प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि , ‘‘ एक विचारधारा से उपजी पार्टी और उनकी सरकार के निर्णयों से देश की अखंडता , भाईचारा और न्यायालय सहित सभी संवैधानिक संस्थाऐं संकट में हैं इसलिए कांग्रेसजनों की ऐसे समय में जिम्मेदारियां और बड़ जाती है। ’’ ये विचारधारा स्वतंत्रता संग्राम में ‘‘ भारत छोड़ो आंदोलन और तिरंगे झंड़े का विरोध कर रही थी। आज जब देश मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है जनता विरोध में सड़कों पर न उतरे इसलिए आजादी के समय झंडे का विरोध करने वाले ये लोग ‘‘ हर घर तिरंगा ’’ अभियान कर जनता का ध्यान भटका कर अपनी असफलताओं छुपाना चाहते हैं।


उन्होंने कहा कि , आखिर आजादी के 75 वें साल में इस विचारधारा को समझ में आ गया कि , इस देश में गांधी की विचारधारा और तिरंगे की परम्परा ही चल सकती है। इसलिए सरकार देश व्यापी मंहगाई और बेरोजगारी के समय तिरंगे की शरण में आने को मजबूर हुई है।

तिरंगा यात्रा हल्द्वानी– “नेता प्रतिपक्ष शयशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व पूर्व विधायक रंजीत रावत

पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का श्री गणेश किया
चकराता में विधायक प्रीतम सिंह
ऋषिकेश में पूर्वं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल

Pls clik

…तो अब शुरू होती है एसटीएफ की अग्निपरीक्षा!

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *