भाजपा के “विद्रोह’ पर इंदिरा बोलीं, त्रिवेंद्र सरकार नया जनादेश हासिल करे, देखें वीडियो

नाराज नेता भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से सम्पर्क साधने।की जुगत में

अविकल उत्त्तराखण्ड

हल्द्वानी। सत्ताधारी भाजपा के अंदर चल रही गहमागहमी पर टिप्पणी करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि विधायक प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। इस बाबत विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ह्रदयेश

दूसरी ओर, भाजपा विधायकों ने अधिकारियों की मनमानी समेत कुछ अन्य मुद्दे दिल्ली तक पहुंचा दिए हैं। दिल्ली में कुछ नेताओं से बातचीत की भी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप्प हो गए है। लिहाजा, त्रिवेंद्र सरकार को नया जनादेश लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भाजपा विधायक अधिकारियों की मनमानी से नाराज हैं। विधायक अपने मुख्यमंत्री से नाराज है और बैठकें कर रहे हैं। संकट के समय डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ आंदोलित हैं।कर्मचारी नाराज हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से भाजपा विधायक देहरादून में बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों से भाजपा के अंदर माहौल काफी गर्म भी हो रखा है। विधायक पूरन फर्त्याल ने सड़क निर्माण के ठेकेदार के मुद्दे पर सीएम त्रिवेंद्र, भगत व केंद्रीय नेतृत्व को पत्र भी लिखा है।

मुख्यमन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। एक तरफ कोरोना दूसरी तरफ घर की आंच। दोहरी चुनौती।

फर्त्याल इस मुद्दे पर खुलकर बयानवाजी भी कर रहे हैं। उधर, पूर्व अध्यक्ष व विधायक बिशन सिंह चुफाल की सीएम से एक दौर की वार्ता हो चुकी है। चुफाल समेत कुछ अन्य विधायक भी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चिंतित बताए जा रहे हैं। इन विधायकों के एजेंडे में कैबिनेट विस्तार सहित कई अन्य मुद्दे शामिल है। भाजपा के विभिन्न गुट व कांग्रेस पूरे घटनाक्रम पर बारीक नजर बनाए हुए हैं

देखें भाजपा में जारी हलचल की खबरें। plss clik

बरसात में विधायक निवास में सूप की सुड़क सुड़क से सत्ता के गलियारे गूंजे

दोपहर में चुफाल ने सीएम को कह दी दिल कीसांझ ढले कॉफी विद विधायक सुरेंद्र सिंह जीना

Uttarakhand news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *