UPSC Result- उत्तराखण्ड की लड़कियों ने लहराया परचम

सिविल सेवा परीक्षा खटीमा के देवव्रत जोशी नर 125वीं व मुकुल जमलोकी ने हासिल की 161वीं रैंक

अविकल उत्तराखण्ड


देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्तराखंड के होनहारों ने प्रदेश का नाम ऊंचा कर दिया। खटीमा के देवव्रत जोशी को 125 वी रैंक हासिल हुई है। यह उनका पहला प्रयास था। उन्होंने इसी वर्ष एन आई टी श्रीनगर से सिविल इंजीनियरिंग में बी टेक किया है। उनके पिता एसएसबी में सब एरिया ऑर्गेनाइजर हैं और माता राजकीय इंटर कॉलेज में एल टी शिक्षिका।

रुद्रपुर निवासी चंद्र कांत बगौरिया ने 75वीं रैंक हासिल की। देहरादून के हिमांशु सामंत ने 348वीं रैंक पायी। मसूरी के माधव भारद्वाज ने 536 रैंक हासिल की। देहरादून की तस्कीन खान ने 736 रैंक पायी।

काशीपुर की कृति जोशी को 274वीं रैंक मिली।


उधर, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के मूल निवासी मुकुल जमलोकी ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2022 में फिर स्थान बनाया है। इस बार आल इंडिया रैंकिंग में उनका स्थान 161 है। वर्तमान में मुकुल जमलोकी सीएजी कार्यालय में डिप्टी अकाउंटेंट जनरल के पद पर कार्यरत हैं।

मुकुल ने यूपीएससी परीक्षा के अब तक के सभी प्रयासों में सफलता अर्जित की है। वे पहले वर्ष 2017 में इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विस के लिए चुने गए। फिर वर्ष 2018 में इंडियन पोस्टल सर्विस के लिए चयनित हुए। वर्ष 2020 में वे इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस के लिए चयनित होने के बाद इस बार उन्हें भारतीय पुलिस सेवा अथवा भारतीय विदेश सेवा संवर्ग आवंटन की संभावना है लेकिन नई सेवा पर जाने के वे इच्छुक नहीं हैं।

मुकुल जमलोकी


मुकुल जमलोकी मूलत: रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ तहसील के रविग्राम (फाटा) के निवासी हैं। उनके पिता डॉ. ओम प्रकाश जमलोकी संप्रति दूरदर्शन के देहरादून केंद्र में वीडियो एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमती इंदु जमलोकी दिल्ली सरकार के स्कूल में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता हैं। मुकुल की एक छोटी बहन है, वह दिल्ली सरकार के अस्पताल में चिकित्सक है। मुकुल ने देहरादून के ब्राइट लैंड स्कूल से पढ़ाई की है।


इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिले के स्वीली गांव की कंचन डिमरी ने भी इस वर्ष यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। कंचन के पिता देवीप्रसाद डिमरी दिल्ली में सेवारत हैं।

उधर चमोली जिले के बागड़ी गांव की मुद्रा गैरोला ने भी यूपीएससी क्रैक किया है। वे पिछले वर्ष आईपीएस के लिए चयनित हुई थी। इसके अलावा उधम सिंह नगर की गरिमा नरूला और बागेश्वर की कल्पना पांडे ने भी सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कुणाल गुरुरानी की 320वीं रैंक व प्रणव गैरोला की 925वीं रैंक आयी है।

रुद्रप्रयाग जिले के बेंजी गांव की अंजलि बेंजवाल बहुगुणा ने हायर ज्यूडिशरी सर्विस  (एचजेएस) से अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल में प्रथम नियुक्ति प्राप्त की है।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *