पूर्व कांग्रेसी विधायक मंद्रवाल नहीं रहे


देहरादून। कांग्रेस के पूर्व विधायक व गांधीवादी सुंदरलाल मंद्रवाल का बुधवार की सुबह दून अस्पताल में निधन हो गया। मंद्रवाल कई दिन से बीमार थे। 

Uttarakhand congress

मंद्रवाल काफी सहज व सरल स्वभाव के थे। सादगीपूर्ण जीवन जीया। जनहित दे जुड़े मुद्दों के हल के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहे। 2002 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया।

Uttarakhand congress

82 साल के मंद्रवाल पौड़ी व श्रीनगर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे।
कांग्रेस भवन में उनके निधन पर शोक सभा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उन्हें सच्चा कांग्रेसी व गांधीवादी बताया।

Uttarakhand news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *