विधानसभाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से 27 अगस्त को मिले थे भगत। विधानसभाध्यक्ष हुए आइसोलेट। भगत से मिले कई नेता व कार्यकर्ता खतरे में।
अविकल उत्त्तराखण्ड
देहरादून।
पूर्व में स्थलों में बिना मास्क के दिख रहे उत्त्तराखण्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पार्टी कार्यालय को सील कर दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वंय अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते एक सप्ताह में उनके संपर्क में आये लोग सावधानी बरतें।

इससे पूर्व मुख्यमन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से स्वंय सीएम तीन दिन के लिए सेल्फ क्वारंटाइन हो गए थे। कई अधिकारी भी क्वारंटाइन हो रखे हैं।

उत्त्तराखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 18 हजार हो गयी है जबकि लगभग 19 हजार के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। उत्त्तराखण्ड में अभी तक 239 संक्रमित लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

उधर, यह खबर मिलने के बाद विधान सभाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी में स्वंय को आइसोलेट कर लिया। कुछ दिन वे किसी से नही मिलेंगे। 27 अगस्त को भगत ने विधान सभाध्यक्ष से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात का चित्र देखें।

इधर, भाजपाध्यक्ष बंशीधर भगत कर कोरोना संक्रमित होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। पूर्व में भगत कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों हरिद्वार में पूजा व फ़िल्म के मुहूर्त में बिना मास्क के देखे गए थे। इस दौरान भगत लगातार कार्यकर्ताओं से भी मिलते रहे। अब उन सैकड़ों कार्यकर्ताओं को चिन्हित करना भी प्रशासन के समक्ष टेढ़ी खीर बना हुआ है जो भगत के संपर्क में रहे।
यह भी पढ़ें, plss clik
भाजपाध्यक्ष बंशीधर का सरकारी आवास में आज “गृह प्रवेश” . कोरोना काल में देंगे सहभोज